Hardoi : लखनऊ रोड पर दो बाइकों की टक्कर से तीन लोगों की मौत, एक परिवार की तीन महिलाएं घायल
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया गांव के निवासी सोनेलाल (22) और उनके पड़ोसी राजन (22) मजदूरी करते थे। दोनों आपस में दोस्त थे। इन दिनों दोनों शहर के बाबा मंदिर के
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो दोस्तों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक के परिवार की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया गांव के निवासी सोनेलाल (22) और उनके पड़ोसी राजन (22) मजदूरी करते थे। दोनों आपस में दोस्त थे। इन दिनों दोनों शहर के बाबा मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी खत्म होने के बाद दोनों देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक सोनेलाल चला रहा था।
इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर बघौली थाना क्षेत्र के पेड़वा गांव के आदित्य (25) अपनी मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजनी (27) और भतीजी शिवांशी (2.5 वर्ष) के साथ सवार था। पराग डेयरी के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं।
हादसे में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सोनेलाल और राजन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल मुन्नी देवी, सरोजनी और शिवांशी को सदर शहरी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सोनेलाल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि राजन छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। राजन और सोनेलाल के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में तथा आदित्य का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखे गए हैं।
Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
What's Your Reaction?











