हरदोई: नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया गया था। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बीते 7 दिसंबर को थाना शाहाबाद पुलिस को उक्त घटनास्थल थाना सेहरामऊ जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र से सम्ब....

By INA News Desk
Dec 10, 2024 - 01:13
70 Views
हरदोई: नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 पर रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

By INA News Hardoi.

बीते 7 दिसंबर को थाना शाहाबाद पुलिस को ग्राम नसीरपुर सीमा पर गरी नदी के पार दो पक्षों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो स्पष्ट हुआ कि प्रथम पक्ष धर्मप्रकाश कश्यप पुत्र आशाराम, इन्द्रपाल कश्यप पुत्र दयाशंकर, दयाशंकर कश्यप पुत्र आशाराम, कमलेश पुत्र मनोहर व सूरज कश्यप पुत्र दयाशंकर सर्व निवासीगण ग्रा० बेहटाकोला थाना शाहाबाद जनपद हरदोई सब्जी बोने के लिए नदी किनारे बालू की जमीन में फावडों से बालू हटाकर नाली बना रहे थे तभी दूसरे पक्ष के ब्रजेश पुत्र रामसियाते, रामसियाते पुत्र हुलासी, शिवम पुत्र रामसियाते, अंकित पुत्र रामसियाते व नन्हे पुत्र हुलासी निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा प्रथम पक्ष के लोगों को रोका गया तो इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था।

यह भी पढ़ें: हिंदुओं पर हमले बर्दाश्त नहीं, भारतीय विदेश मंत्री ने बांग्लादेश से दो टूक कही बात

थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहाबाद भिजवाया गया था। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा बीते 7 दिसंबर को थाना शाहाबाद पुलिस को उक्त घटनास्थल थाना सेहरामऊ जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र से सम्बन्धित होना बताया गया था। दिनांक बीते 8 दिसंबर को विधिवत तहसील शाहाबाद की राजस्व टीम व थाना शाहाबाद पुलिस तथा सदर शाहजहांपुर की राजस्व टीम व थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस के द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल भूमि के विषय में नाप की गयी तो उक्त भूमि थाना व तहसील शाहाबाद क्षेत्र से सम्बन्धित होना पायी गयी।

उपरोक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर अविलम्ब थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 609/24 धारा 191/(2)191(3)/190/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 7CLA Act. बनाम धर्मप्रकाश कश्यप पुत्र आशाराम, इन्द्रपाल कश्यप पुत्र दयाशंकर, दयाशंकर कश्यप पुत्र आशाराम, कमलेश पुत्र मनोहर, सूरज कश्यप पुत्र दयाशंकर निवासीगण ग्रा० बेहटाकोला थाना शाहाबाद जनपद हरदोई, ब्रजेश पुत्र रामसियाते, रामसियाते पुत्र हुलासी, शिवम पुत्र रामसियाते, अंकित पुत्र रामसियाते व नन्हे पुत्र हुलासी निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow