हरदोई: 25000 के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा, पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज है मुकदमा

बीते वर्ष 26 नवंबर को थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ट्रक वाहन सं0 UP78BT 7660 से 32 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद ...

Dec 9, 2024 - 21:38
 0  62
हरदोई: 25000 के इनामी अपराधी को पुलिस ने दबोचा, पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज है मुकदमा

By INA News Hardoi.
बीते वर्ष 26 नवंबर को थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ट्रक वाहन सं0 UP78BT 7660 से 32 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया था।

जिसमें 8 राशि गोवंशीय घायल व 4 राशि गोवंशीय मृत अवस्था में मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा घायल गोवंशीय को उचित उपचार किया गया तथा मृत गोवंशीय के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। प्रकरण के संबंध में थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 460/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम बनाम ट्रक नं0 UP 78BT 7660 चालक/स्वामी तथा अन्य अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें: हरदोई: विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, हुई तोड़फोड़, एसपी ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस टीम का गठन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित /प्रकाश में आ अभियुक्त वाहिद रजा पुत्र मो0 आजाद निवासी ग्राम बारा थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया है।

वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। ज्ञात हो कि उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त वाहिद रजा उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध NBW व धारा 82 CrPC की कार्यवाही क प्रपत्र जारी किया गया था। तामीला होने के उपरान्त भी अभियुक्त करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। उपरोक्त घटना में संलिप्त 04 अन्य अभियुक्तो को थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow