Hardoi : भैंस चोर गिरोह के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, 22 हजार नकदी और हथियार बरामद

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में भैंस चोरी की कई वारदातें हुई थीं। गांव जसईपुर, दिपरी और लोधखेड़ा में अलग-अलग घरों से कुल 12 भैंसें चोरी हो गई थीं। इन मामलों में पुलिस ने तीन अलग-अ

Dec 3, 2025 - 13:17
 0  53
Hardoi : भैंस चोर गिरोह के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, 22 हजार नकदी और हथियार बरामद
Hardoi : भैंस चोर गिरोह के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, 22 हजार नकदी और हथियार बरामद

हरदोई जिले में भैंस चोरी के कई मामलों में वांछित दो शातिर बदमाशों को टड़ियावां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की भैंसें बेचकर कमाए 22 हजार रुपये नकद, एक वैगनआर कार और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। दोनों बदमाश सीतापुर जिले के रहने वाले हैं और इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में भैंस चोरी की कई वारदातें हुई थीं। गांव जसईपुर, दिपरी और लोधखेड़ा में अलग-अलग घरों से कुल 12 भैंसें चोरी हो गई थीं। इन मामलों में पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए विशेष टीम बनाई थी और मुख्य आरोपियों पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।पुलिस को सूचना मिली कि वांछित बदमाश वैगनआर कार से अहरौरी पुल के रास्ते जा रहे हैं। टड़ियावां और SWAT टीम ने वहां घेराबंदी कर रखी थी। कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाशों ने कार नहीं रोकी और भागने की कोशिश की। गांव शंकरपुर के पास पुलिस ने फिर घेरा डाला तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सलमान पुत्र उस्मान (ग्राम अकोहर, थाना सिधौली) और कल्लू पुत्र चिरागअली (ग्राम सरौरा कला, थाना कमालपुर) दोनों सीतापुर जिले के रहने वाले पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें दो देशी तमंचे, जिंदा और खाली कारतूस के अलावा 22 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह रकम इन्होंने चोरी की भैंसें बेचकर कमाई थी। दोनों बदमाश पुराने अपराधी हैं। सलमान पर चोरी, गैंगस्टर, गोवध निवारण और हत्या के प्रयास जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कल्लू पर भी चोरी, लूट, मारपीट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसे 17 से ज्यादा मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इससे पहले बेनीगंज पुलिस ने इन गिरोह के दो अन्य सदस्य फुरकान और शराफत को भी मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस अब बाकी सदस्यों और चोरी गई भैंसों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Also Click : Deoband : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नगर व देहात क्षेत्र में दुकानों को बनाते थे निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow