Hathras News: प्राचीन मंदिर गोविंद भगवान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

घटना से वार्ष्णेय समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर श्री गोविन्द भगवान में बीती रात दो शातिर बदमाशों ने मन्दिर के मुख्य दरवाजा के तालों को तोड़कर मंदिर ....

May 29, 2025 - 22:34
 0  44
Hathras News: प्राचीन मंदिर गोविंद भगवान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
सीसीटीवी में कैद शातिर चोर

By INA News Hathras.

हाथरस : शहर के बीचों बीच घंटाघर के पास स्थित एवं वार्ष्णेय समाज द्वारा संचालित प्राचीन व ऐतिहासिक श्री गोविंद भगवान मंदिर में बीती रात्रि को अज्ञात शातिर चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन चोर अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए और उनकी पूरी हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना से वार्ष्णेय समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंदिर श्री गोविन्द भगवान में बीती रात दो शातिर बदमाशों ने मन्दिर के मुख्य दरवाजा के तालों को तोड़कर मंदिर प्रांगण में प्रवेश पा लिया और अंदर जाकर उन्होंने गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश की।

Also Click: Hathras News: वृद्ध ने पुत्र व पुत्रवधू पर मकान के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

जिस समय चोर मंदिर में घुसे थे, तब बिजली नहीं आ रही थी और तभी अचानक बिजली आने पर चोरों को भय हो गया और वह भाग खडे़ हुए।उक्त घटना की जानकारी तब हुई जब पुजारी मंदिर पर सुबह 4 बजे आए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है।

उक्त घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने हेतु तहरीर मंदिर अध्यक्ष मुकुल आनन्द वार्ष्णेय कातिब द्घारा कोतवाली में दे दी गई है। उक्त घटना को लेकर मंदिर प्रबंध समिति व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ कर सजा देने की मांग की है। घटना से समाज में भी आक्रोश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow