Hathras News: वृद्ध ने पुत्र व पुत्रवधू पर मकान के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
चौबे वाली गली निवासी अशोक कुमार पुत्र राधारमन मुनीम ने पुलिस अधीक्षक को भेजे एक पत्र में कहा है कि 27 मई को सुबह साढ़े 7 बजे उसके पुत्र सुजीत कुमार उर्फ़ ...
By INA News Hathras.
हाथरस : नगर के चौबे वाली गली गुड़हाई बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर उसे व उसकी उम्रदराज मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
चौबे वाली गली निवासी अशोक कुमार पुत्र राधारमन मुनीम ने पुलिस अधीक्षक को भेजे एक पत्र में कहा है कि 27 मई को सुबह साढ़े 7 बजे उसके पुत्र सुजीत कुमार उर्फ़ सोनू व पुत्रवधू दीक्षा उर्फ़ दिव्या ने शिकायतकर्ता व उसकी 92 वर्षीया मां को लाठी डंडों से मारा पीटा। घटना की शिकायत कोतवाली सदर में करने पर उसे चामड़ गेट पुलिस चौकी पर जाने के लिए कह दिया गया और उसका डाक्टरी परिक्षण कराया गया।
Also Click: Hathras News: अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में पालिका में हुआ सम्मेलन
इसके बाद चामड़ गेट पुलिस चौकी से दो लोग आए और उसके पुत्र को साथ ले गए। लेकिन शाम को उसके पुत्र को छोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पुत्र व पुत्रवधू ने मकान उनके नाम न करने पर उसे व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र व पुत्रवधू ने उसकी मां के बक्से में से एक जंजीर, एक अंगूठी व एक जोड़ी पाजेब भी निकाल ली है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से अपनी व अपनी मां की जान माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए उसके पुत्र व पुत्रवधू के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?









