Hathras News: अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में पालिका में हुआ सम्मेलन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चौधरी उदयभान सिंह (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के साथ लोकमा...
By INA News Hathras.
हाथरस : लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परिसर की ओर से “नगर पालिका सम्मेलन” संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चौधरी उदयभान सिंह (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के साथ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार साझा किए। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने महिला सभासदगणों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Also Click: Hardoi News: हरदोई में मृतक आश्रित कोटे से रंजेश और मीरा देवी को सफाई कर्मी पद पर नियुक्ति
इस अवसर मंच पर मुख्य अतिथि चौधरी उदयभान सिंह (पूर्व मंत्री उ०प्र० सरकार), कार्यक्रम अध्यक्ष पदम सिंह बघेल, मुख्य वक्ता प्रतिभा भारद्वाज, जिला महामंत्री भाजपा रूपेश उपाध्याय, जिला मंत्री विष्णु बघेल, व सभासद गणों के साथ नगर पालिका की कर्मचारी अधिकारी गण मौजूद रहे l कार्यक्रम की संयोजिका सोनिया नारंग ,यतेंद्र बघेल, कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार उपस्थित रहे तथा नगर पालिका की ओर से कर अधीक्षक राम किशोर ने प्रस्तुति दी व संचालन गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
What's Your Reaction?











