Hathras News: क्षत्रिय वीर शिरोमणि शोभायात्रा के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र जादौन अध्यक्ष व पवन सिसौदिया चुने संयोजक

क्षत्रिय बन्धुओं ने अपने अपने विचार रखे।बैठक में सभी के सुझाव और विचार के पश्चात धर्मेन्द्र जादौन ऊर्फ पीलू भईया ब्लॉक प्रमुख हसायन को शोभायात्रा का अध्यक्ष ....

Mar 31, 2025 - 23:54
 0  40
Hathras News: क्षत्रिय वीर शिरोमणि शोभायात्रा के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र जादौन अध्यक्ष व पवन सिसौदिया चुने संयोजक

By INA News Hathras.

हाथरस: शहर के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में हिन्दू हृदय सम्राट श्री महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आगामी 9 मई को निकाली जाने वाली क्षत्रिय वीर शिरोमणि शोभायात्रा के अध्यक्ष व संयोजक का चुनाव करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षत्रिय बन्धुओं ने अपने अपने विचार रखे।बैठक में सभी के सुझाव और विचार के पश्चात धर्मेन्द्र जादौन ऊर्फ पीलू भईया ब्लॉक प्रमुख हसायन को शोभायात्रा का अध्यक्ष और पवन सिसोदिया को शोभायात्रा का संयोजक घोषित किया गया। जिसका सभी ने एकमत होकर समर्थन किया।

Also Read: Hathras News: खाद्य विभाग की टीम ने दूध के लिए सेंपल, जांच को भेजे

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार सिंह ने की एवं संचालन मनोज सिसोदिया एडवोकेट ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया,वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर, कुशलपाल सिंह पौरुष, जयपाल सिंह चौहान, अशोक जादौन, मतेन्द्र सिंह गहलौत, प्रमोद सिसोदिया, योगेंद्र गहलौत, नीलम चौहान एडवोकेट, जोगेन्द्र सिंह, देवेन्द्र चौहान, अखंड प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह गहलौत, पवन गहलौत, रन सिंह सिसोदिया, अभय कुमार सिंह, मदन गहलौत, गोपाल चौहान, आकाश पौरुष, योगेश पौरुष, संदीप ठाकुर, सुनील ठाकुर, राम चौहान , पूरन सिंह राणा, रामेन्द्र सिंह, नीरेश सिंह, प्रताप सिंह राघव एडवोकेट, राजेश सिसोदिया, दिनेश तोमर, सूरज तोमर, प्रभात तोमर,हरवीर सिंह तोमर और विनोद आदि सैकड़ों क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow