Hathras News: श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा को व्यास पीठ से मिला आशीर्वाद
पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अपार भीड़ के मध्य बैठकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की।रुक्मणी विवाह व यदुवंश वर्णन सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर ...
By INA News Hathras.
हाथरस: स्थानीय वाटर वर्क्स स्थित नगला चौबे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने भागवत जी की पूजा कर ,व्यास गद्दी पर विराजी श्रीधाम वृन्दावन की आचार्या परम श्रद्धेय कृष्णा शास्त्री का स्वागत किया तथा उनके मुखारविंद से रुक्मणी विवाह तथा यदुवंश का वर्णन श्रवण किया।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अपार भीड़ के मध्य बैठकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की।रुक्मणी विवाह व यदुवंश वर्णन सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो गए।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत पुराण को यदुवंशी भगवान श्री कृष्ण का साहित्यिक अवतार माना जाता है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से आध्यात्मिक विकास और भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है।
श्रीमद् भागवत कथा स्वयं की प्रकृति और परम वास्तविकता के बारे में सिखाती है। व्यास गद्दी पर बैठी परम श्रद्धेय कृष्णा शास्त्री ने पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा को पीत वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगला चौबे के लोगो द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?