Hathras : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल, ग्राहक सेवा केंद्र लूट का पर्दाफाश

टटी डंडिया निवासी अमित अपने ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे लेकर घर लौट रहे थे, तभी काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब संदि

By INA News Desk
Mar 26, 2026 - 22:58
53 Views
Hathras : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल, ग्राहक सेवा केंद्र लूट का पर्दाफाश
Hathras : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल, ग्राहक सेवा केंद्र लूट का पर्दाफाश

हाथरस जिले की पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसओजी और सिकंद्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के कुशल निर्देशन में गठित टीमों ने करीब 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुँचने में सफलता पाई।

घटना के अनुसार, टटी डंडिया निवासी अमित अपने ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे लेकर घर लौट रहे थे, तभी काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में यश कसाना और विशाल गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी, 50 हजार रुपये की नकदी, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow