Hathras : हाथरस के हसायन थाने में बनी नई पुलिस बैरक का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
थाने पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक को सलामी गार्द ने औपचारिक सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और बैरक जैसी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी सरकारी
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हसायन थाने में आम लोगों के सहयोग से तैयार की गई नई आदर्श पुलिस बैरक का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद उन्होंने पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया और तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।
थाने पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक को सलामी गार्द ने औपचारिक सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और बैरक जैसी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड और फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए, थाने में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और इलाके में कानून-व्यवस्था को और ज़्यादा मजबूत किया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनिंग ले रहे नए पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने नए जवानों को अनुशासन में रहने, जनता से अच्छा व्यवहार करने, लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने और पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने की सीख दी। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, हसायन थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और चौकीदार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण
What's Your Reaction?




