Hathras : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकानों की जांच के साथ बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान

इस अभियान के तहत टीम ने नौगांव, नयाबाग, मई, बिसावर, कुरसंडा, नगला कंचन, जाराऊ और जटोई इलाकों में स्थित देशी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ मौजूद स्टॉक का मिलान किया। इसके अलावा शराब की बिक्री में पारदर्शिता

Jun 17, 2026 - 21:58
 0  4
Hathras : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकानों की जांच के साथ बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान
Hathras : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकानों की जांच के साथ बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के निर्देश और हाथरस के जिलाधिकारी व अलीगढ़ प्रभार के उप आबकारी आयुक्त की देखरेख में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने जिले में कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने हाथरस-आगरा बॉर्डर पर स्थित बरोस टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की।

इस अभियान के तहत टीम ने नौगांव, नयाबाग, मई, बिसावर, कुरसंडा, नगला कंचन, जाराऊ और जटोई इलाकों में स्थित देशी व कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ मौजूद स्टॉक का मिलान किया। इसके अलावा शराब की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दुकानदारों को पीओएस (POS) मशीन के ज़रिए ही शत-प्रतिशत बिक्री दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए।

अवैध शराब की तस्करी और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने हाथरस-आगरा बॉर्डर के बरोस टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सिकंदराराऊ के आबकारी निरीक्षक, अलीगढ़ प्रभार के आबकारी निरीक्षक (प्रवर्तन-3) और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow