Bijnor News: भू्रण लिंग जांच के अवैध गिरोह का भंडाफोड़। 

धामपुर में बंद भूर्ण लिंग जांच के अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ है सोनीपत चिकित्सा विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी की और तीन लोगों ....

Jan 1, 2025 - 12:23
77 Views
Bijnor News: भू्रण लिंग जांच के अवैध गिरोह का भंडाफोड़। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। धामपुर में बंद भूर्ण लिंग जांच के अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ है सोनीपत चिकित्सा विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया मौके से पोर्टेबल मशीन, नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। 

धामपुर की न्यू हिंदू कॉलोनी में एक मकान पर सोनीपत चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई में एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम कुमार, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार और चिकित्सा प्रभारी मानस चौहान शामिल थे छापे के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें एक महिला भी शामिल है मौके से एक पोर्टेबल मशीन, 17500 रुपए नकद, एक तमंचा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए मकान मालिक मनोज कुमार जो नहटौर में मेडिकल स्टोर संचालित करता है।

Also Read- Happy New Year 2025: गीत- बीता हुआ साल.....

उसके घर में यह अवैध धंधा चल रहा था टीम ने खुलासा किया कि एक महिला से भ्रूण लिंग जांच का सौदा 72000 रुपए में तय हुआ था सोनीपत के सिविल सर्जन डीसी को लंबे समय से सीमावर्ती इलाकों में इस अवैध धंधे की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद यह विशेष टीम गठित की गई थी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस के हवाले कर जांच टीम वापस लौट गई है मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow