Hardoi News: कृषक जागरूकता कार्यक्रम मे किसानों को दी गयी जानकारियां, वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये किया गया प्रोत्साहित। 

उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि आज विकासखण्ड सुरसा के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण...

By INA News Desk
Jun 12, 2025 - 19:29
37 Views
Hardoi News: कृषक जागरूकता कार्यक्रम मे किसानों को दी गयी जानकारियां, वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये किया गया प्रोत्साहित। 

Hardoi News: उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि आज विकासखण्ड सुरसा के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्याम जी मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीप प्रज्जवलन करके एवं कृषक रमेश चन्द्र दीक्षित, प्रेम चन्द्र, गंगाराम अशोक कुमार, कमलेश सत्य कुमार, चमेली, निर्मला, सरला, सुमन को निःशुल्क बाजरा, उर्द, मूंग खरीफ फसलों के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित करते हुये किया गया। उक्त मौके पर श्याम जी मिश्रा जी द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने लिए हितकारी योजनायें चलायी जा रही है। किसान भाई सम्बन्धित विभाग जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्तकर लाभान्वित हो सकते है।

उप कृषि निदेशक कृषि द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्में एवं बीज उपचार विधि, डी०एस०आर० विधि से धान बीज की बुवाई तथा जैविक खेती पद्धतियों, सिंचाई प्रबन्धन और जल संरक्षण के उपाय बताये गये तथा साथ ही पीएम-किसान, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, डिजिटल क्राप सर्वे आदि की जानकारी कृषकों को दी गयी। डा० सतीश चन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी, हरदोई द्वारा किसानों को बताया गया है कि जनपद में बीज एवं उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

किसान भाई अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में डा० टी०एन० राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक, के०बी०के० सण्डीला द्वारा कृषकों को श्री अन्न की बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्री अन्न की फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट तथा उनकी प्राकृतिक/जैविक विधि से नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में कविता अवस्थी, खण्ड विकास अधिकारी, सुरसा एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी एवं काफी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे।

अतः कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक, हरदोई द्वारा आये हुये किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त के अतिरिक्त विकासखण्ड अहिरोरी के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह, मा० ब्लाक प्रमुख अहिरोरी द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया तथा कृषकों को निःशुल्क बाजरा बीज मिनीकिट वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम में विनीत कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, हरदोई द्वारा किसानों को धान, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंग आदि खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, उनकी बुवाई की विधियों, के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

Also Read- Hardoi News: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम के मौके पर कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित भारी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे। इसी के साथ विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अन्तर्गत विकास खण्ड टडियावां के ग्राम, भयाडल, सागरपुर व बोझवा में, विकास खण्ड सुरसा के ग्राम-सरैया, कसरावां व बहलोली में, विकास खण्ड भरावन के ग्राम कोयली, कुकरा व कुकरी में कार्यक्रम आयोजित किये गयें। जिसमें के०वी०के० प्रथम व द्वितीय के वरिष्ठ वैज्ञानिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें कृषको को आधुनिक तकनीकी जानकारी दी गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow