Hardoi News: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

जिला जज ने बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील ना हो तो उसे सरकारी वकील मुहैया....

By INA News Desk
Jun 12, 2025 - 19:23
38 Views
Hardoi News: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

हरदोई: जिला जज सुशील कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जज ने बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील ना हो तो उसे सरकारी वकील मुहैया कराया जाए। सभी अधिकारियों ने बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में संवाद किया।

Also Read- अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: टेकऑफ के बाद क्रैश, 133 शवों की पुष्टि की, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका।

पाठशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कैदियों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बंदियों में रचनात्मक गतिविधियों का संचार किया जाए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीमार बंदियों का हाल-चाल जाना तथा डॉक्टर को बंदियों का अच्छी तरह से इलाज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पर लगातार मुस्तैद रहे। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow