Kanpur News: प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समुचित ढंग से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान...

May 23, 2025 - 19:23
36 Views
Kanpur News: प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समुचित ढंग से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीसीपीएनडीटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गर्भ धारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के अंतर्गत विभिन्न आवेदनों पर विचार किया गया।बैठक में लिए गए निर्णय नवीन पंजीकरण 12 आवेदनों में से 8 को संस्तुति दी गई,नवीनीकरण 29 आवेदनों में से 25 को संस्तुति दी गई और 4 को नोटिस निर्गत की गई।

Also Read- Kanpur News: आध्यात्मिक चेतना से ही राष्ट्र निर्माण संभव- शिवराम सिंह

स्थल परिवर्तन आवेदनों को संस्तुति दी गई।चिकित्सक एड 2 आवेदनों को संस्तुति दी गई।मशीन एड 4 आवेदनों को संस्तुति दी गई।जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह ने आवेदनों का अवलोकन किया और सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते हुए नामित मजिस्ट्रेट तथा संबंधित डॉक्टर की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow