Kanpur News: आध्यात्मिक चेतना से ही राष्ट्र निर्माण संभव- शिवराम सिंह 

केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'भागवत गीता' की प्रतियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम...

May 23, 2025 - 19:18
47 Views
Kanpur News: आध्यात्मिक चेतना से ही राष्ट्र निर्माण संभव- शिवराम सिंह 

कानपुर। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'भागवत गीता' की प्रतियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी जागरूक और सशक्त बनाना था। शिवराम सिंह ने कहा कि आज जब हम राष्ट्र निर्माण के महान लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, तब यह आवश्यक है कि हमारी सोच और कार्यशैली दोनों नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रेरित हों। 'भागवत गीता' केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि कर्म, भक्ति और ज्ञान का अद्वितीय समन्वय है, जो हर कार्यकर्ता को समाज सेवा के लिए एक नई दृष्टि देता है।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे कार्यकर्ताओं में यदि धर्म और दर्शन की गहरी समझ होगी, तभी वे समाज में सच्चे परिवर्तन के वाहक बन सकेंगे।

Also Read- Kanpur News: स्वर्गीय सरदार हरबंस सिंह गंभीर की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यकर्ताओं ने 'भागवत गीता' को एक मूल्यवान उपहार मानते हुए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से 'भागवत गीता' के श्लोकों के पाठ के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, गोपाल मिश्रा,तेज़बहादुर,अंकुर गुप्ता,अन्वेष शुक्ला,पप्पू पंडितमधु तिवारी, बिंदू गोयल, रोली तिवारी, सुरेश मोदी,रंभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow