Ballia: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय- फीस वृद्धि पर छात्रों का भारी आक्रोश, प्रबंधन भी नाराज़। 

बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे अध्ययन कर रहे के छात्र छात्राओं की अचानक 4 सौ रूपये की शुल्क वृद्धी  कर दी गई है, जिसे लेकर

Nov 18, 2025 - 10:49
48 Views
Ballia: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय- फीस वृद्धि पर छात्रों का भारी आक्रोश, प्रबंधन भी नाराज़। 
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय- फीस वृद्धि पर छात्रों का भारी आक्रोश, प्रबंधन भी नाराज़। 

Riport- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे अध्ययन कर रहे के छात्र छात्राओं की अचानक 4 सौ रूपये की शुल्क वृद्धी  कर दी गई है, जिसे लेकर आसपास के रहने, या दूर दराज रहने वाले  छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे लेकर महाविद्यालयो के प्रबंधकों ने नराजगी जाहीर की है , एक विद्यालय के  प्रबंधक टीएन मिश्रा ने कहा एक तरफ सरकार महीलाओ को मजबूत करने के लिए महीला शक्तिकरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर  रही है। तो वही जननायक विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अचानक 4 सौ रुपए कि शुल्क वृद्धी कर देने से छात्र  छात्राओं, की परेशानी बढ गई है, तो वहीं,  प्रबंधक  श्री मिश्रा ने कहा कि, आप पता कर सकते हैं कि आसपास के जनपदों में स्वकेंद्र की सुविधा है, पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालयो से संबद्ध महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राएं इस सुविधा से वंचित है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा फीस वृद्धि, व अन्य समस्याओं को लेकर  लेकर विद्यालय के प्रबंधको द्वारा न्यायालय में भी याचिका दायर की गई  थी। जिस पर न्यायालय ने फीस वृद्धि पर  तत्काल रोकने का आदेश के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसका कंप्लायंस नहीं किया गया। जिसको लेकर विद्यालय के प्रबंधकों ने रोश व्याप्त है। 

Also Read- Ballia: बलिया पुलिस की हाइब्रिड जागरूकता कार्यशाला: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, मिशन शक्ति और वीर राही योजना की दी गई जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow