Jaunpur: कफ सिरप कांड में जौनपुर के अमित सिंह टाटा पर शक, अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की जांच की मांग।

सामाजिक कार्यकर्ता और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर

By INA News Desk
Nov 25, 2025 - 19:26
101 Views
Jaunpur: कफ सिरप कांड में जौनपुर के अमित सिंह टाटा पर शक, अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की जांच की मांग।
कफ सिरप कांड में जौनपुर के अमित सिंह टाटा पर शक, अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से की जांच की मांग।

सामाजिक कार्यकर्ता और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर प्रदेश के चर्चित कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की संलिप्तता की जांच कराने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पीछे अमित सिंह टाटा का पूरा सहयोग और निर्देश होने की बात बार-बार सामने आ रही है। टाटा पहले मुन्ना बजरंगी के साथ जुड़े रहे और बाद में एक अन्य बड़े अपराधी के साथ सक्रिय बताए जाते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा कुछ लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रही हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं।

अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से अनुरोध किया है कि इस वीडियो में दिख रहे अपराध का तुरंत संज्ञान लिया जाए और कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल के साथ-साथ अमित सिंह टाटा की भूमिका की भी गहराई से जांच कराई जाए।

Also Read- Hardoi: हरदोई में प्रभारी मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में विकास कार्यों को रफ्तार देने को हुयी बैठक, डिवाइडर और सीवर पर बनी सहमति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow