सहारा के दिग्गज ओपी श्रीवास्तव गिरफ्तार, निवेशकों के अरबों रुपये डुबोने वाला जमीन घोटाला खुला। 

सहारा इंडिया समूह के सबसे ताकतवर अधिकारी ओपी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी ने देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट जमीन घोटाले की परतें खोलना शुरू कर

By INA News Desk
Nov 25, 2025 - 19:35
46 Views
सहारा के दिग्गज ओपी श्रीवास्तव गिरफ्तार, निवेशकों के अरबों रुपये डुबोने वाला जमीन घोटाला खुला। 
सहारा के दिग्गज ओपी श्रीवास्तव गिरफ्तार, निवेशकों के अरबों रुपये डुबोने वाला जमीन घोटाला खुला। 

सहारा इंडिया समूह के सबसे ताकतवर अधिकारी ओपी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी ने देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट जमीन घोटाले की परतें खोलना शुरू कर दिया है। श्रीवास्तव सहारा में इतने ऊंचे पद पर थे कि सुब्रत रॉय और उनका परिवार भी उनकी सलाह पर चलता था। उन पर गंभीर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से जुटाए 19 हजार करोड़ रुपये की वापसी के लिए गिरवी रखी गई कीमती जमीनें फर्जी कागजातों से बेच दीं और अरबों रुपये हवाला के रास्ते विदेश भेज दिए।

साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहारा ने सेबी को पैसे लौटाने के लिए 71 संपत्तियां गिरवी रखी थीं। इनमें मुजफ्फरनगर की 212 एकड़ और हरिद्वार की करीब 83 एकड़ जमीन भी शामिल थी। सेबी ने इनमें से 32 संपत्तियों की नीलामी कर कुछ रकम वसूल की, लेकिन बाकी जमीनों का खेल अलग ही चल रहा था।

हरिद्वार की जमीन की नीलामी 2017 में होने वाली थी, लेकिन अचानक रोक दी गई। ठीक सुब्रत रॉय की मौत के बाद 2023 में इन जमीनों को बेनामी लोगों के नाम करना शुरू हुआ। पहले मुजफ्फरनगर और फिर हरिद्वार की जमीन पर यही तरीका अपनाया गया।

जब हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को फर्जी रजिस्ट्रियों की भनक लगी तो उन्होंने 2 मार्च 2023 को सभी बिक्री पर रोक लगा दी। लेकिन उसी दिन रोक लगने से पहले 22 लोगों के नाम 25 रजिस्ट्री कर दी गईं। रोक के कुछ दिन बाद ही ईमानदार अफसर पांडे का तबादला कर दिया गया। नए जिलाधिकारी आते ही तीन महीने के अंदर रोक हटा ली गई और सस्ते दामों पर जमीन बिकना फिर शुरू हो गया।

सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश था कि जमीनें 90 प्रतिशत सर्किल रेट से कम में नहीं बिकेंगी और सारा पैसा सेबी-सहारा खाते में जाएगा, लेकिन इसका उल्लंघन हुआ। अब तक निवेशकों को सिर्फ 16 हजार करोड़ रुपये ही वापस मिले हैं, जबकि 9 हजार करोड़ अभी भी बाकी हैं।

जांच में पता चला है कि दिल्ली, गुरुग्राम, चांदनी चौक और कई शेल कंपनियों के जरिए हवाला से सैकड़ों करोड़ रुपये बाहर भेजे गए। इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए ओपी श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गयालो है। उनकी गिरफ्तारी से घोटाले की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।

Also Read- Ayodhya : 191 फीट ऊँचे शिखर पर पहली धर्मध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी, ध्वज जन्मभूमि परिसर में पहुँचा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow