सपना रॉय को सहारा शहर से निजी सामान ले जाने में हुई भारी मशक्कत। 

लखनऊ के गोमतीनगर में फैले 170 एकड़ के सहारा शहर परिसर पर नगर निगम के कब्जे के बाद सहाराश्री सुब्रत रॉय की पत्नी सपना रॉय

Nov 25, 2025 - 19:41
28 Views
सपना रॉय को सहारा शहर से निजी सामान ले जाने में हुई भारी मशक्कत। 
सपना रॉय को सहारा शहर से निजी सामान ले जाने में हुई भारी मशक्कत। 

लखनऊ के गोमतीनगर में फैले 170 एकड़ के सहारा शहर परिसर पर नगर निगम के कब्जे के बाद सहाराश्री सुब्रत रॉय की पत्नी सपना रॉय को अपने घर से निजी सामान निकालने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को वह सामान लेने पहुंचीं तो अधिकारियों ने पहले मना कर दिया। लंबी चर्चा, बहस और शपथपत्र देने के बाद आखिरकार उन्हें कुछ घंटों के लिए सामान निकालने की अनुमति मिली।

नगर निगम ने पिछले महीने सहारा शहर की पूरी संपत्ति अपने नियंत्रण में ले ली थी। वजह थी कि 1995 में दी गई लीज की शर्तें सहारा समूह पूरा नहीं कर सका, इसलिए लीज रद्द कर दी गई। परिसर में रहने वाले सभी लोगों को पहले ही सामान खाली करने को कहा गया था, लेकिन सपना रॉय उस समय सामान नहीं ले जा सकी थीं।

हाल में उन्होंने बच्चों की किताबें और कुछ जरूरी निजी सामान निकालने की अनुमति मांगी थी। शनिवार को जब वह मौके पर पहुंचीं तो पहले अधिकारियों ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। काफी देर तक बातचीत और दबाव के बाद शपथपत्र जमा करने की शर्त पर उन्हें घर के अंदर जाने दिया गया।

सामान निकालते समय सपना रॉय और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सपना रॉय ने अपने आवास से सामान निकाला और पूरी प्रक्रिया में निगम की टीम मौजूद रही। सीमित समय में ही सपना रॉय अपने कुछ जरूरी सामान के साथ परिसर से बाहर निकल सकीं।

Also Read- Bhadohi : कालीन कंपनी के डाइंग प्लांट में जहरीली गैस लीक, तीन मैकेनिकों की मौत, एक गंभीर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow