Lucknow : जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को लाभ, ए.के. शर्मा ने हजरतगंज में संवाद कर मोदी सरकार का किया आभार

56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 22 सितंबर 2025 से लागू इन सुधारों ने स्लैबों को घटाकर मुख्य रूप से 5%, 18% और 40% (लक्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर) कर दिया

Sep 27, 2025 - 00:31
 0  24
Lucknow : जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को लाभ, ए.के. शर्मा ने हजरतगंज में संवाद कर मोदी सरकार का किया आभार
Lucknow : जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को लाभ, ए.के. शर्मा ने हजरतगंज में संवाद कर मोदी सरकार का किया आभार

लखनऊ : नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने राजधानी के ऐतिहासिक व्यावसायिक क्षेत्र हजरतगंज मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के जीएसटी सुधारों के फायदों पर चर्चा की और इन्हें सरल शब्दों में समझाया।

मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीएसटी देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन गया है। यह सुधार व्यापारियों के लिए कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बना रहा है। उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। पहले राज्यों और क्षेत्रों में कर प्रणाली जटिल और असमान थी, लेकिन अब एक राष्ट्र-एक टैक्स से कारोबारी माहौल सुधरा है। छोटे दुकानदार से बड़े व्यापारी तक सभी को समान मौका मिल रहा है।56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 22 सितंबर 2025 से लागू इन सुधारों ने स्लैबों को घटाकर मुख्य रूप से 5%, 18% और 40% (लक्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर) कर दिया। इससे दैनिक वस्तुओं पर कर कम हुआ, जैसे स्टेशनरी टैक्स-मुक्त हो गई। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सुधारों से उनके काम में पारदर्शिता बढ़ी, हिसाब आसान हुआ और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ। उन्होंने इसे व्यापार जगत के लिए बड़ा बदलाव बताया। आम लोगों ने उपभोक्ता हित में इसे सराहा और प्रधानमंत्री के फैसले के लिए आभार जताया।

मंत्री शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और समाज के विकास का आधार भी। सरकार उनके हितों की रक्षा और व्यापार को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह अभियान 22 से 29 सितंबर तक चल रहा है, जिसमें सभी मंत्री बाजारों में जाकर सुधारों का प्रचार कर रहे हैं।

Also Click : Sambhal : महिला टीचर पर एसिड अटैक की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow