Sambhal : महिला टीचर पर एसिड अटैक की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
इससे नाराज होकर आरोपी महिला ने योजना बनाकर यह हमला कराया। इससे पहले रात पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर निशू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
Follow up
महिला टीचर भावना पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मोदीनगर निवासी महिला जाह्नवी को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे हमले की मुख्य साजिशकर्ता निकली है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर हमलावर निशू से एसिड अटैक कराया था।
हमले का मकसद अपनी बहन के पूर्व मंगेतर उपेंद्र की शादी को रोकना था। उपेंद्र की शादी महिला टीचर भावना से होने वाली थी। दरअसल, पहले उपेंद्र की शादी इसी आरोपी महिला की बहन से तय हुई थी, लेकिन रिश्ता टूट गया। बाद में उपेंद्र की शादी टीचर भावना से तय हुई। इससे नाराज होकर आरोपी महिला ने योजना बनाकर यह हमला कराया। इससे पहले रात पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर निशू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में निशू ने कबूल किया कि आरोपी महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर इस घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया था।
एसपी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि निशू और महिला टीचर भावना का आपस में कोई विवाद या संबंध नहीं था। निशू भी अब इस साजिश का हिस्सा बनने पर पछता रहा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का तीसरा एंगल यह है कि हमलावर को भी महिला ने अपने जाल में फंसाकर इस्तेमाल किया, जिससे पूरा मामला ट्रिपल एंगल बन गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और हमलावर दोनों को जेल भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?









