Sambhal : जावेद हबीब पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई एसपी से गुहार

रायसत्ती थाने में आज एसपी धोखाधड़ी के पीड़ितों से मिले किसी के साथ एक लाख किसी के साथ चार तो किसी के साथ इससे भी ज्यादा रकम की धोखाधड़ी हुई है। जावेद

By INA News Desk
Sep 26, 2025 - 22:18
327 Views
Sambhal : जावेद हबीब पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई एसपी से गुहार
जावेद हबीब पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पीड़ितों ने लगाई एसपी से गुहार
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में करोड़ों की धोखाधड़ी में फंसे हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किल अब बढ़ने वाली है। जावेद हबीब उसके लड़के तथा एक साथी को करोड़ों की धोखाधड़ी में शामिल सभी आऱपियों को बुला कर पुलिस पूछताछ करेगी। पूछताछ को न आने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस वारंट जारी कराएगी।जावेद हबीब उसके लड़के समेत तीन के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य का एसपी ने दावा किया है वहीं धोखाधड़ी का आंकड़ा भी बढ़ कर करीब आठ करोड़ हो गया है। धोखाधड़ी के कई पीड़ितों से आज एसपी मिले हैं उन्होंने यूपी में अपराध करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा लोगों का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिया।रायसत्ती थाने में आज एसपी धोखाधड़ी के पीड़ितों से मिले किसी के साथ एक लाख किसी के साथ चार तो किसी के साथ इससे भी ज्यादा रकम की धोखाधड़ी हुई है। जावेद हबीब की कंपनी में पैसा लगा कर दस गुना तक मुनाफे का झांसा देकर ठगी का आरोप है।एसपी ने एक व्यक्ति से चार से पांच लाख की धोखाधड़ी की बात कही। जावेद हबीब उसके लड़के समेत तीन लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य का एसपी का दावा है। कुल करीब आठ करोड़ की ठगी का अनुमान है।एसपी ने कहा कि आरोपियों को जांच को पूछताछ को बुलाया जाएगा। जांच में सहयोग न करने वाले आरोपियों के उन्होंने कोर्ट से वारंट कराने की बात कही। वहीं एसपी से मिले पीड़ितों ने एसपी के मदद के भरोसे की तारीफ की है लोगों ने जल्द अपना पैसा मिलने की उम्मीद जताई है।

Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement