Saharanpur : शत्रु संपत्ति से मुक्ति के बाद पत्रकार अजित चौधरी ने 5 लाख रुपये और 1000 गज जमीन की फिरौती मांगी

जगजीत सिंह ने बताया कि उनके दादा दर्शन सिंह पुत्र नारायण सिंह ने 1967-68 में पंजाब के जालंधर से नकुड़ के ग्रामीण क्षेत्र में आकर बस गए थे। उन्होंने लगभग 150 बीघा

Sep 26, 2025 - 22:49
 0  40
Saharanpur : शत्रु संपत्ति से मुक्ति के बाद पत्रकार अजित चौधरी ने 5 लाख रुपये और 1000 गज जमीन की फिरौती मांगी
शत्रु संपत्ति से मुक्ति के बाद पत्रकार अजित चौधरी ने 5 लाख रुपये और 1000 गज जमीन की फिरौती मांगी

सहारनपुर : कस्बा नकुड़ क्षेत्र में एक परिवार ने शत्रु संपत्ति से अपनी जमीन मुक्त कराने के बाद स्थानीय पत्रकार अजित चौधरी पर 5 लाख रुपये नकद और 1000 गज जमीन की फिरौती मांगने का आरोप लगाया।मांग पूरी न होने पर झूठी खबरें चलाने की धमकी देने का भी दावा किया गया। इस मामले में सरदार जगजीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। जगजीत सिंह ने बताया कि उनके दादा दर्शन सिंह पुत्र नारायण सिंह ने 1967-68 में पंजाब के जालंधर से नकुड़ के ग्रामीण क्षेत्र में आकर बस गए थे।उन्होंने लगभग 150 बीघा कृषि भूमि खरीदी और यहां खेती शुरू की। 21 मार्च 2020 को पता चला कि उनकी 27 बीघा जमीन को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है। इसके खिलाफ परिवार ने सभी दस्तावेजों के साथ गृह मंत्रालय में अपील दायर की।21 जुलाई 2020 को मंत्रालय ने संपत्ति पर रोक लगा दी। लगातार प्रयासों के बाद 8 जुलाई 2025 को यह संपत्ति शत्रु संपत्ति से पूरी तरह मुक्त कर दी गई। जगजीत सिंह ने कहा कि जमीन मुक्त होते ही अजित चौधरी ने उनसे संपर्क किया।अजित चौधरी खुद को बड़े मीडिया संस्थान का पत्रकार बताता है। उसने 5 लाख रुपये और 1000 गज जमीन की मांग की। मांग न मानने पर जगजीत सिंह के खिलाफ झूठी खबरें चलाने की धमकी दी।जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अजित को गृह मंत्रालय का पत्र भी दिखाया, लेकिन वह नहीं माना। अजित ने फिर भी झूठी खबर प्रकाशित कर दी। जगजीत सिंह ने कहा कि अजित चौधरी ने पिछले कई महीनों से ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जमीन मुक्त होने की खबर लगते ही मांग बढ़ा दी। उन्होंने एसएसपी और समाचार पत्रों के संपादकों को इसकी जानकारी देने की बात कही।

Also Click : Sambhal : महिला टीचर पर एसिड अटैक की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow