Kanpur News: विधर्मी विनाशाय महायज्ञ से ज्योति बाबा ने भरी हूंकार। 

बांग्लादेश के लाखों मुसलमानों को भूख से बचाने वाले सनातन हिंदूधर्मी इस्कॉन मंदिर को भी विधर्मियों ने नहीं छोड़ा और उसको जला दिया जबकि उन्होंने ....

By INA News Desk
Dec 14, 2024 - 17:45
62 Views
Kanpur News: विधर्मी विनाशाय महायज्ञ से ज्योति बाबा ने भरी हूंकार। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। बांग्लादेश के लाखों मुसलमानों को भूख से बचाने वाले सनातन हिंदूधर्मी इस्कॉन मंदिर को भी विधर्मियों ने नहीं छोड़ा और उसको जला दिया जबकि उन्होंने 1971 के युद्ध में लाखों गरीबों को निशुल्क भोजन तीनों टाइम करवाया था आज उन्हीं के मंदिर को जला रहे हैं साधु संत संन्यासियों को जेल में ठूसा जा रहा है निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं इससे भारत का हिंदू क्रोध व गुस्से से भरा हुआ है आश्चर्य तो तब होता है जब पूरे विश्व के मानवाधिकार वादी चुप हैं जो यह दर्शाता है कि हिंदुओं के साथ बर्बरतापूर्ण कार्यों के पीछे कोई बड़ी साजिश हो रही है।

उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व देहाती समिति के तत्वाधान में नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के तहत एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित विधर्मी विनाशाय महायज्ञ के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने कहा कि भारत के हिंदुओं देख लो तुम भाईचारे के गीत गा रहे हो और बांग्लादेश में तुम्हारे भाइयों को जाति के आधार पर नहीं बल्कि हिंदू मात्र होने के चलते बहन बेटियों को लूटने के साथ,मकान दुकान रोजी-रोटी सब छीनी जा रही है जिन लाखों मुस्लिम भूखो को आपने खाना रोजी रोटी रहने को मकान दिए उन्होंने ही आपको जलाने का काम किया।

Also Read- Kanpur News: कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के एम एल सी अरुण पाठक का किया घेराव।

हिंदू सुरक्षा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सनातनी हैं क्योंकि हमने किसी की बहन बेटी को लूटने,रोजी-रोटी छीनने का कार्य न कर बल्कि सदियों से बसाने का कार्य किया है हमारी इसी सद प्रवृत्ति को विधर्मियों ने कायरता समझ लिया, इसीलिए हम देश के सभी सनातनी एकजुट होकर एक दूसरे को बढ़ाने का प्रमुख कार्य करें। मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश सेना प्रमुख तथा अन्य 61 लोगों ने मिलकर अपने देश में बड़े पैमाने पर हिंदुओं का सामूहिक हत्याकांड करवाया,क्रांतिकारी सनातनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा आज बांग्लादेश का कोई हिंदू टैक्स के लिए परेशान नहीं है।

महंगाई के लिए परेशान नहीं है फ्री बिजली पानी के लिए परेशान नहीं है आज वह परेशान है तो सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए, भारत के हिंदुओं को समझ में आ रहा है या अभी खटाखट के इंतजार में है। सोशल एक्टिविस्ट गीता पाल ने कहा अभी संगठित सनातनी ना हुए तो कभी दोबारा समय नहीं आएगा। महायज्ञ का संचालन आचार्य अमरेश मणि त्रिपाठी व सभी साधकों का धन्यवाद जस्सी शुक्ला ने दियाl

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement