Kanpur News: DM ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की

निरीक्षण के दौरान DM द्वारा व उसके उपरांत कई बार निर्माणाधीन पार्किंग के परियोजना प्रबंधक एस के वर्मा द्वारा संस्था से उक्त कमियों को ठीक करने को कहा गया लेकिन अब तक ठीक न...

By INA News Desk
Mar 3, 2025 - 21:37
51 Views
Kanpur News: DM ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की
Advertisement
Advertisement

By INA News Kanpur.

कानपुर: प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जिलों जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जनपद के तहसील सदर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में मिली खामियां को देखते हुए कार्यवाही की गई है l विगत 20 जनवरी 2025 को DM जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा उक्त निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के क्रम में यह कार्रवाई की गई है l उक्त निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर बीम व आदि में शटरिंग के जॉइंट पर सीमेंट की बोरियां लगी पाई गई तथा ग्राउंड फ्लोर पर बाहर की तरफ की बीम में पाए जाने पर अत्यधिक रोष व्यक्त किया गया था l

निरीक्षण के दौरान DM द्वारा व उसके उपरांत कई बार निर्माणाधीन पार्किंग के परियोजना प्रबंधक एस के वर्मा द्वारा संस्था से उक्त कमियों को ठीक करने को कहा गया लेकिन अब तक ठीक नहीं किया गयाl इसलिए DM के निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक के द्वारा निर्माण कार्य में मेसर्स गंगा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर ₹5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया हैl

Also Read: Lucknow News: राजस्व वादों के निस्तारण में जौनपुर ने फिर मारी बाजी, प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

जिसकी कटौती उक्त संस्था के बीजक से की जाएगीl इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत विकासखंड शिवराजपुर में की जांच में दोषी पाए गए प्रधान कैलाश, निलंबित ग्राम विकास अधिकारी मनोज वर्मा व तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई पर क्रमशः 22989 रुपए 22989 रुपए और 22988 रुपए जुर्माना लगाया गया l संबंधित ग्राम प्रधान पर जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा वसूली के साथ-साथ प्रशासनिक भी कार्रवाई की जाएगीl

संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही, खंड विकास अधिकारी, शिवराजपुर द्वारा वसूली भी किया जाएगाl वहीं, तकनीकी सहायक अरविंद बाजपेई से खंड विकास अधिकारी शिवराजपुर वसूली करेंगे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की भी जाएगीl

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement