Varanasi News: काशी के 84 घाटों की कहानी अब 15 भाषाओं में सुनेंगे पर्यटक, GPS तकनीक से बिना गाइड जान सकेंगे इतिहास

धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर

By INA News Desk
Nov 24, 2026 - 18:01
5 Views
Varanasi News: काशी के 84 घाटों की कहानी अब 15 भाषाओं में सुनेंगे पर्यटक, GPS तकनीक से बिना गाइड जान सकेंगे इतिहास
Advertisement
Advertisement
  • कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे गंगा घाट
  • भोर से ही गंगा स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु, सूर्यदेव को अर्घ्य देकर किया दान-पुण्य
  • बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और मां अन्नपूर्णा के दरबार में भी लगी भक्तों की कतार
  • सुरक्षा से लेकर यातायात तक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन

वाराणसी: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा के धनुषाकार घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह की हल्की ठंड भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

  • देर रात से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था। सुबह होते-होते प्रमुख घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारों के बीच स्नान किया और विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाटों पर परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान किए और जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दिया।

  • कार्तिक स्नान का समापन, मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही एक माह तक चलने वाले कार्तिक स्नान का भी समापन हो गया। गंगा स्नान और दान-पुण्य के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ, बाबा काल भैरव और मां अन्नपूर्णा के मंदिर पहुंचे। प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने देवालयों में मत्था टेककर परिवार के कल्याण और मंगलमय जीवन की कामना की। घाटों से लेकर मंदिरों तक काशी में दिनभर धार्मिक उत्साह बना रहा।

  • अन्न, वस्त्र और आंवले के दान का विशेष महत्व

ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और ध्यान के बाद भगवान के समक्ष धूप-दीप अर्पित करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवला, अन्न, गर्म वस्त्र और दक्षिणा का दान विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालु अपनी आस्था और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य अर्जित करते हैं।

  • सुरक्षा और यातायात के लिए प्रशासन रहा मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने घाटों और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात के इंतजाम किए। प्रमुख घाटों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जल पुलिस की टीमें गंगा में लगातार निगरानी करती रहीं, जबकि एनडीआरएफ के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने, भीड़ नियंत्रित करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीमें सतर्क रहीं। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के भी प्रयास किए गए।

  • श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की सराहना

छत्तीसगढ़ से काशी पहुंचीं श्रद्धालु सुधा झा ने कहा कि योगी सरकार ने सनातन संस्कृति को शिखर पर ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते उन्हें सुरक्षित और सुगम तरीके से गंगा स्नान करने के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं अच्छी होने के कारण वह शाम को देव दीपावली का नजारा भी देखेंगी।

  • काशी में स्नान और दान का विशेष महत्व

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र शिवम चौबे ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। उनके अनुसार, सुबह से ही गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय रहे।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement