Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवार व बच्चों में बांटी खुशियाँ। 

संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने सभी ग्रामवासियों को दिवाली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी.....

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 16:39
91 Views
Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवार व बच्चों में बांटी खुशियाँ। 

हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा दिवाली के उपलक्ष पर जरूरतमंद बच्चों को खील, खिलौने, पटाखे, फुलझड़ी, बिस्किट्स, चिप्स, मिठाई, फल, बुजुर्गो व महिलाओं को वस्त्र का वितरण किया गया।  

दिपावाली के उपलक्ष पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी द्वारा ग्राम चेत्ता पुरवा में जाकर  जरूरतमंद सभी बच्चों को खील, खिलौने, बिस्किट, पटाखे, फुलझड़ी, चिप्स, मोमबत्ती, दीपक, फल आदि का वितरण किया साथ ही महिलाओं को साड़ियां व पुरुषों को पेन्ट शर्ट का कपड़ा आदि वस्तुओं का वितरण संस्थान द्वारा किया गया। संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने सभी ग्रामवासियों को दिवाली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी। सभी बच्चे बहुत खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी, विजय लक्ष्मी सिंह जादौन ,चेतना शुक्ला, अमिता मिश्रा "मीतू", काजल गुप्ता, कमला गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नितिन, अमित गुप्ता, मायाप्रकाश, सुरेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow