Lakhimpur- Kheri : नकहा बाजार में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

यह पूरी घटना नकहा चौकी क्षेत्र की है, जहां एक गांव की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ नकहा बाजार आई हुई थी। इसी बीच वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे एक युवक ने युवती पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसकी जान लेने की कोशिश की। इस

May 22, 2026 - 23:25
 0  1
Lakhimpur- Kheri : नकहा बाजार में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Lakhimpur- Kheri : नकहा बाजार में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ बाजार आई एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। खीरी पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को महज चौबीस घंटे के भीतर अंजाम दिया है।

यह पूरी घटना नकहा चौकी क्षेत्र की है, जहां एक गांव की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ नकहा बाजार आई हुई थी। इसी बीच वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे एक युवक ने युवती पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसकी जान लेने की कोशिश की। इस अचानक हुए हमले से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात के बाद परिजनों की तहरीर पर खीरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में अमृतागंज नहर पटरी के पास छिपा हुआ है। इस जानकारी पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे चारों तरफ से घेरा, तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow