Lucknow : महिला को जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और डराने-धमकाने का आरोप, पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किरन रावत पीड़िता को एक होटल में लेकर गई, जहां उसके साथ गलत काम किया गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। इसके बाद से ही पीड़िता लापता है और उस पर वीडियो के दम पर धर्म बदलने का लगा

May 22, 2026 - 23:28
 0  4
Lucknow : महिला को जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और डराने-धमकाने का आरोप, पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Lucknow : महिला को जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने और डराने-धमकाने का आरोप, पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद

लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से महिला उत्पीड़न, डरा-धमकाकर पैसे वसूलने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक परेशान मां ने अपनी बेटी को एक संगठित गिरोह के चंगुल से छुड़ाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

बीकेटी थाना क्षेत्र के भोलापुरवा रूदही की रहने वाली पीड़िता की मां रामरती ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में एक खतरनाक गिरोह का जिक्र किया है। पत्र के मुताबिक, रामरती की बेटी नीतू रावत ग्राम लोधौली में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। आरोप है कि सीतापुर की रहने वाली किरन रावत नाम की महिला, जो पैसे लेकर धर्म परिवर्तन कराने का काम करती है, उसने नीतू को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। इस मामले में इटौंजा के एक स्थानीय लॉन के चौकीदार इश्तियाक और गिरोह के मुख्य कर्ताधर्ता अकरम अली उर्फ अनुकरम अली को भी शामिल बताया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किरन रावत पीड़िता को एक होटल में लेकर गई, जहां उसके साथ गलत काम किया गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। इसके बाद से ही पीड़िता लापता है और उस पर वीडियो के दम पर धर्म बदलने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। लापता महिला ने किसी तरह अपने परिवार से संपर्क किया, जिससे इस पूरी घटना का पता चला। महिला ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए बताया कि उसकी जान को बड़ा खतरा है। इसके बाद उसने अपने बेटे को भी एक संदेश भेजा, जिसमें उसने अपनी जान जाने का डर जताया था।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इटौंजा पुलिस को मामले से जुड़े सभी संदिग्ध लोगों के नाम, होटल की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल पर आए संदेशों के सबूत सौंपे थे। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ साधारण गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके छोड़ दिया। पुलिस के इस रवैए से परेशान होकर अब परिवार ने सीधे सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow