Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी व दुबग्गा में 06 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ऋषि अरोरा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एच में रेलवे लाइन के पास लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सार्वजनिक सुविधाओं की जगह पर बाउन्ड्रीवॉल निर्मित करते हुए अवैध प्लाटिंग की जा र
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को दुबग्गा व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान लगभग 82 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-7 की टीम ने की।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ऋषि अरोरा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एच में रेलवे लाइन के पास लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सार्वजनिक सुविधाओं की जगह पर बाउन्ड्रीवॉल निर्मित करते हुए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम-जेहटा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शाहिद, आशीष यादव, ओमकार, दिलीप मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
What's Your Reaction?









