Lucknow : दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने काॅक्लियर इम्प्लांट के लाभार्थियों से किया संवाद

संवाद के दौरान नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि काॅक्लियर इम्प्लांट तकनीक उन बच्चों के लिए वरदान है जो सुन और बोल नहीं सकते। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि सर्जरी के बाद दो साल तक स्पीच थेरेपी का कोर्स जरूर पूरा कराएं ताकि बच्चा पूरी तरह बोलने और सुनने में सक्षम हो सके

By INA News Desk
Apr 29, 2026 - 23:21
63 Views
Lucknow : दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने काॅक्लियर इम्प्लांट के लाभार्थियों से किया संवाद
Lucknow : दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार, मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने काॅक्लियर इम्प्लांट के लाभार्थियों से किया संवाद

लखनऊ के निशांतगंज में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने काॅक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने वाले बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की। दृष्टिबाधित छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उनके आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए पूरी मेहनत कर रही है।उन्होंने जोर दिया कि यदि जन्म के तीन साल के भीतर सही इलाज मिल जाए, तो दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन बिता सकते हैं। इसी लक्ष्य के साथ हर जिले में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र शुरू किए गए हैं ताकि समय पर दिव्यांगता की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।संवाद के दौरान नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि काॅक्लियर इम्प्लांट तकनीक उन बच्चों के लिए वरदान है जो सुन और बोल नहीं सकते। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि सर्जरी के बाद दो साल तक स्पीच थेरेपी का कोर्स जरूर पूरा कराएं ताकि बच्चा पूरी तरह बोलने और सुनने में सक्षम हो सके।उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर अब 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसके अलावा शादी के लिए 35 हजार रुपये और स्वरोजगार के लिए दुकान बनाने व चलाने हेतु आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुँच रही हैं। कार्यक्रम में राज्य आयुक्त हिमांशु शेखर झा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow