Lucknow : उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक में नारी सशक्तिकरण पर चर्चा का प्रस्ताव पारित
बैठक के दौरान नारी सशक्तिकरण के विषय पर विशेष ध्यान दिया गया। परिषद् की नियमावली के तहत लोकहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में लगातार चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स
उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधान परिषद् के कमरा नंबर 77 में आयोजित इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाली सदन की कार्यवाही और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नारी सशक्तिकरण के विषय पर विशेष ध्यान दिया गया। परिषद् की नियमावली के तहत लोकहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में लगातार चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री और नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विचार साझा किए। इसके अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव सहित सदस्य सलिल विश्नोई, जासमीर अंसारी, अश्वनी त्यागी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बिच्छे लाल राम, जयपाल सिंह व्यस्त, आकाश अग्रवाल, अक्षय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह और प्रमुख सचिव राजेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और जनहित के मुद्दों पर विमर्श करने पर अपनी सहमति दी।
What's Your Reaction?









