Lucknow : जनगणना विकास का आधार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भरा डिजिटल फॉर्म

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जा रही है। अभियान के पहले चरण में भवनों और मकानों की सूची बनाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में हर व्यक्ति की गणना की जाएगी। जनता के पास स्वगण

May 8, 2026 - 22:11
 0  5
Lucknow : जनगणना विकास का आधार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भरा डिजिटल फॉर्म
Lucknow : जनगणना विकास का आधार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भरा डिजिटल फॉर्म

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत अपने कैंप कार्यालय पर डिजिटल माध्यम से स्वगणना फॉर्म भरा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपनी सही व सटीक जानकारी दें।

उन्होंने "हमारी जनगणना-हमारा विकास" के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह प्रक्रिया प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए बहुत जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराई जा रही है।

अभियान के पहले चरण में भवनों और मकानों की सूची बनाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में हर व्यक्ति की गणना की जाएगी। जनता के पास स्वगणना के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध है।

इसके बाद जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी। कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और बताया कि अभियान के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow