Lucknow : आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव का आयोजन, 57 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खाँ ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 122 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 57 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से पहले साल 22,055 रु

Apr 29, 2026 - 23:14
 0  3
Lucknow : आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव का आयोजन, 57 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
Lucknow : आईटीआई अलीगंज में कैंपस ड्राइव का आयोजन, 57 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। इस दौरान डेनसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी गुरुग्राम इकाई के लिए योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया। संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कंपनी के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने की बात कही और चुने गए अभ्यर्थियों को समय पर काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को सीधे रोजगार मिलता है जो सरकार की नीतियों को सफल बनाता है।

प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खाँ ने बताया कि इस रोजगार मेले में कुल 122 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 57 युवाओं को नौकरी के लिए चुना गया। सफल अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से पहले साल 22,055 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को बी.वोक कोर्स करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे काम के साथ अपनी पढ़ाई और हुनर को और बेहतर कर सकेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुदेशक मकबूल कादिर, जेड रहमान और ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow