Lucknow : लखनऊ में विधान परिषद की परामर्शदात्री समिति और दलीय नेताओं की बैठक संपन्न

दलीय नेताओं की बैठक में सदन के सुचारू संचालन के लिए सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। सभापति ने सत्र के व्यवस्थित संचालन के लिए सभी दलों से सहयो

By INA News Desk
Feb 8, 2026 - 21:57
438 Views
Lucknow : लखनऊ में विधान परिषद की परामर्शदात्री समिति और दलीय नेताओं की बैठक संपन्न
Lucknow : लखनऊ में विधान परिषद की परामर्शदात्री समिति और दलीय नेताओं की बैठक संपन्न

लखनऊ में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विधान परिषद के कमरा संख्या 77 में परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसके अलावा दलीय नेताओं की बैठक भी हुई। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और समिति के सदस्यों के साथ बजट सत्र से पहले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।दलीय नेताओं की बैठक में सदन के सुचारू संचालन के लिए सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। सभापति ने सत्र के व्यवस्थित संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सदन का रचनात्मक माहौल और तथ्यों तथा तर्कों पर आधारित सार्थक बातचीत जन समस्याओं के स्थायी समाधान का रास्ता बनाती है। उन्होंने संसदीय परंपरा को और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow