Lucknow : उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वदलीय बैठक हुई, सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही सदन सुचारू रूप से चल सकता है। सभी दलों ने सदन की कार्यवाही निर्बाध चलाने में सहयोग देने का आश्वा
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान सभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा। विधान भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही सदन चलता है। सकारात्मक माहौल में तर्कपूर्ण तथ्य आधारित और गुणवत्ता वाली चर्चा से जन समस्याओं का अच्छा समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की छवि देश दुनिया में बदल गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसदीय परंपरा के अनुसार सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। दस कार्य दिवसों वाला यह बजट सत्र कई वर्षों में सबसे बड़ा है। इन दिनों में राज्यपाल के अभिभाषण बजट और अन्य मुद्दों पर अच्छी चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट 2047 को अंतिम रूप देने के लिए सदन में चर्चा जरूरी है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल देश में सबसे सार्थक चर्चा का उदाहरण है। इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा जिससे संसदीय परंपरा मजबूत होगी और लोकतंत्र को ताकत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विधायिका के मंच का बेहतर इस्तेमाल कर सदस्यों के मूल्यवान सुझावों पर विचार कर जनहित के कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी दलीय नेता सदन के सार्थक उपयोग के पक्ष में हैं। विपक्ष जितना संवेदनशील होगा सरकार उससे दोगुनी गति से सकारात्मक भाव से आगे बढ़ेगी।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही सदन सुचारू रूप से चल सकता है। सभी दलों ने सदन की कार्यवाही निर्बाध चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह अच्छी परंपरा है। प्रदेश का परसेप्शन बदल गया है और उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतर और सुरक्षित स्थान बन गया है।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय समाजवादी पार्टी राम निवास वर्मा अपना दल सोनेलाल राजपाल बालियान राष्ट्रीय लोकदल ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रमेश सिंह निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल आराधना मिश्रा मोना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और विनोद सरोज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।
You May Read : Lucknow : मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता दिव्यांग खिलाड़ी वासु तिवारी को किया सम्मानित
What's Your Reaction?











