Lucknow : विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत
बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा होगी। सत्र तेरह फरवरी तक नियमित चलेगा। चौदह और
उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। अगले दिन सदन के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सदन की कार्यवाही कुल बीस फरवरी तक चलने वाली है।
बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा होगी। सत्र तेरह फरवरी तक नियमित चलेगा। चौदह और पंद्रह फरवरी शनिवार और रविवार होने से बैठक नहीं होगी। सोलह फरवरी से फिर सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से सदन के सफल संचालन के लिए सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों से जनता के मुद्दों को सदन में उठाने तथा स्वस्थ चर्चा के जरिए प्रदेश के विकास में योगदान देने का अनुरोध किया है।
You May Read : Lucknow : मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता दिव्यांग खिलाड़ी वासु तिवारी को किया सम्मानित
What's Your Reaction?











