Lucknow : 1100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आसमान में प्रदर्शित करेंगे रामायण के विविध प्रसंगों की झलकियां- जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सदैव आस्था, संस्कृति और नवाचार के समन्वय को प्राथमिकता देता आया है। पिछले वर्ष आयोजित दी

By INA News Desk
Oct 15, 2025 - 23:01
8,455 Views
Lucknow : 1100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आसमान में प्रदर्शित करेंगे रामायण के विविध प्रसंगों की झलकियां- जयवीर सिंह
Lucknow : 1100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आसमान में प्रदर्शित करेंगे रामायण के विविध प्रसंगों की झलकियां- जयवीर सिंह
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या, दीपोत्सव-2025 में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर जलने वाले 26 लाख दीपों की आभा जहां भक्ति और उल्लास का प्रतीक बनेगी, वहीं कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देंगे। उत्तर प्रदेश प्रदेश पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के उत्साह को ध्यान में रखते हुए ड्रोन शो और लेजर शो प्रस्तुतियों को आमजन के लिए दो दिन 18 व 19 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि स्वदेश निर्मित 1,100 ड्रोन आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे। आकाश में अद्भुत कलाकृतियां उभरकर एक दिव्य दृश्य प्रस्तुत करेंगी। वहीं, 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो दर्शकों के सामने वास्तविक प्रतीत होने वाली छवियों के माध्यम से अनुभव को यादगार बनाएंगी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सदैव आस्था, संस्कृति और नवाचार के समन्वय को प्राथमिकता देता आया है। पिछले वर्ष आयोजित दीपोत्सव में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य शो का आयोजन किया गया था, जो आमजन और विशिष्ट अतिथियों सभी के लिए अत्यंत रोमांचक अनुभव रहा। दीपोत्सव-2025 को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से 1,100 ड्रोन के जरिए अद्भुत ड्रोन शो प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है।आमलोगों के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव पूर्व 18 अक्टूबर को भी एक अतिरिक्त ड्रोन शो आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

संगीत और रोशनी से सजे लेज़र शो में प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से चित्रित किया जाएगा। वहीं, 1,100 स्वदेशी ड्रोन रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकाश में प्रस्तुत करेगा, जिनमें श्जय श्रीरामश्, धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां शामिल होंगी। शो का समापन ‘त्रेता युग से नव अयोध्या’ की प्रतीकात्मक झांकी के साथ होगा, जो शहर के आध्यात्मिक अतीत और आधुनिक वर्तमान 
को जोड़ता है।

विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने बताया कि पर्यटन विभाग का प्रयास है कि अयोध्या आने वाले सभी भक्तजन और श्रद्धालु इन सभी प्रस्तुतियों का आनंद उठा सकें। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी आगंतुक रामनगरी के इस भव्य और दिव्य आयोजन की अनुभूति से वंचित न रहे। उन्होंने बताया, कि यूपीएसटीडीसी के एक-दिवसीय ‘दीपोत्सव स्पेशल टूर पैकेज’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला है। बुकिंग शुरू होते ही सभी सीटें भर गईं, जिससे स्पष्ट है कि देशभर से लोग अयोध्या की इस दिव्य उत्सव यात्रा का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं।

Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement