Lucknow : कृषि और सहकारिता विभाग मिलकर सुनिश्चित करेंगे खाद की समय पर आपूर्ति- सूर्य प्रताप शाही

उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2025-26 के लिए 28 अक्टूबर तक प्रदेश में 25.40 लाख मीट्रिक टन खाद भंडार में है। किसानों ने 7.76 लाख मीट्रिक टन खाद खरीद ली है। कुछ जनपदों

Oct 28, 2025 - 23:14
 0  30
Lucknow : कृषि और सहकारिता विभाग मिलकर सुनिश्चित करेंगे खाद की समय पर आपूर्ति- सूर्य प्रताप शाही
Lucknow : कृषि और सहकारिता विभाग मिलकर सुनिश्चित करेंगे खाद की समय पर आपूर्ति- सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की।

सचिवालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध हैं। कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय से योजना बनाकर किसानों को सही मात्रा में खाद-बीज दें। उन्होंने कहा कि किसान योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता हैं। जहां खाद का भंडार अधिक है, वहां से दो दिनों के अंदर निकटवर्ती जनपदों को आपूर्ति करें।

उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2025-26 के लिए 28 अक्टूबर तक प्रदेश में 25.40 लाख मीट्रिक टन खाद भंडार में है। किसानों ने 7.76 लाख मीट्रिक टन खाद खरीद ली है। कुछ जनपदों में उपलब्धता इस प्रकार है: लखीमपुर खीरी में 24207 मीट्रिक टन यूरिया, 5179 मीट्रिक टन डीएपी और 6939 मीट्रिक टन एनपीके; महोबा में 6095 मीट्रिक टन यूरिया, 2319 मीट्रिक टन डीएपी और 1052 मीट्रिक टन एनपीके; फतेहपुर में 19676 मीट्रिक टन यूरिया, 6552 मीट्रिक टन डीएपी और 9172 मीट्रिक टन एनपीके; बदायूं में 30169 मीट्रिक टन यूरिया, 8734 मीट्रिक टन डीएपी और 8517 मीट्रिक टन एनपीके; अमेठी में 10809 मीट्रिक टन यूरिया, 5088 मीट्रिक टन डीएपी और 4045 मीट्रिक टन एनपीके।सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जनपद के भंडारगृहों और विक्रय केंद्रों में संतुलित खाद उपलब्धता के लिए समयबद्ध योजना बनाएं और तुरंत कार्रवाई करें।

इसके बाद कृषि मंत्री ने मंडल और जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सभी को विक्रय केंद्रों पर समय पर पर्याप्त बीज और खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

उन्होंने देवीपाटन मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह के विभागीय कार्यों में उदासीनता और असंतोषजनक शैली के कारण वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, एमडी पीसीएफ चंद्र भूषण सिंह, संयुक्त निदेशक उर्वरक आशुतोष मिश्रा और संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow