Lucknow : लखनऊ के दौलतपुर में पूर्व प्रधान ने 100 से अधिक गरीबों को बांटे कंबल, ठंड से राहत पहुंचाई
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को कंबल दिए गए। पूर्व प्रधान सुंदर लाल प्रजापति ने कहा कि गरीबों की मदद करके वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि
लखनऊ जिले के बीकेटी विकासखंड की ग्राम पंचायत दौलतपुर में कड़ाके की ठंड से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए पूर्व प्रधान सुंदर लाल प्रजापति ने पहल की। अपने चकबनकट स्थित घर पर उन्होंने दिव्यांग, विधवा, वृद्ध और गरीब परिवारों के लिए बड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को कंबल दिए गए। पूर्व प्रधान सुंदर लाल प्रजापति ने कहा कि गरीबों की मदद करके वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि यह कार्य हर साल जारी रहेगा और जरूरतमंदों को चिह्नित करके कंबल वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के आत्मप्रकाश तिवारी, विलास तिवारी, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, पूर्व प्रधान सुंदर लाल गौतम, राधे लाल गौतम सहित गांव के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











