Balrampur : बलरामपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, टीकाकरण और विटामिन-ए अभियान की प्रगति संतोषजनक
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे टीकाकरण सत्र का भी अवलोकन किया गया। एएनएम पूनम यादव ने बताया कि सत्र के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की
बलरामपुर जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़ीला और शिवा नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, रिकॉर्ड की स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सेवाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चल रहे टीकाकरण सत्र का भी अवलोकन किया गया। एएनएम पूनम यादव ने बताया कि सत्र के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हो चुकी थी और 19 बच्चों का नियमित टीकाकरण पूरा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण की गुणवत्ता, कोल्ड चेन व्यवस्था और रिकॉर्ड रखरखाव को संतोषजनक पाया।
उन्होंने विटामिन-ए सप्लीमेंटेशन अभियान की प्रगति भी देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि नौ महीने से पांच साल तक के सभी बच्चों को अभियान के तहत विटामिन-ए का घोल पिलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि हर आने वाले मरीज की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच जरूर की जाए। उन्होंने जोर दिया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार शुरू करना आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मुख्य जिम्मेदारी है।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











