Balrampur : बलरामपुर में शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, 6 रैन बसेरे और 214 स्थलों पर अलाव

जिले में 6 रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं, जहां निराश्रित, असहाय और राहगीर लोग मुफ्त में ठहर सकते हैं। इनमें बलरामपुर नगर क्षेत्र में दो, तुलसीपुर नगर पंचायत में एक, उतरौला नग

Jan 7, 2026 - 23:10
 0  16
Balrampur : बलरामपुर में शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, 6 रैन बसेरे और 214 स्थलों पर अलाव
Balrampur : बलरामपुर में शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, 6 रैन बसेरे और 214 स्थलों पर अलाव

बलरामपुर जिले में शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने ठंड से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में 6 रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं, जहां निराश्रित, असहाय और राहगीर लोग मुफ्त में ठहर सकते हैं। इनमें बलरामपुर नगर क्षेत्र में दो, तुलसीपुर नगर पंचायत में एक, उतरौला नगर पंचायत में एक, गैसड़ी नगर पंचायत में एक और पचपेड़वा नगर पंचायत में एक रैन बसेरा शामिल है।

ठंड से राहत के लिए 214 चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को आसानी से गर्मी मिल सके। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के जरूरी उपाय अपनाएं। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं का विशेष ध्यान रखें। ठंड से बचने के लिए तिल, खजूर, गुड़, अदरक, शहद और हल्दी वाला दूध पीएं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि कमरे में अंगीठी जलाना या ब्लोअर चलाना खतरनाक हो सकता है, इससे कार्बन मोनोऑक्साइड बनने का खतरा रहता है। ऐसे में सावधानी बरतें और कमरे की खिड़कियां खुली रखें।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow