Lucknow : भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा और सत्य के सिद्धांत आज के दौर में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन आदर्शों को अपने जीवन में उ
लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक के अवसर पर एक भव्य समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान महावीर के सिद्धांतों और उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके उपदेशों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा और सत्य के सिद्धांत आज के दौर में बहुत जरूरी हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की ताकि शांति और भाईचारा बना रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन पूरी मानवता के लिए एक रोशनी की तरह है। मौजूदा समय में उनके अहिंसा और सहनशीलता के संदेश की बहुत आवश्यकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, विशेष सचिव नेहा जैन, एनबीआरआई के निदेशक अजीत शासने, अनीता भटनागर जैन और पीयूष सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुंजन जैन ने सभी का आभार जताया और समाज में अच्छे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल, जैन समाज से अभिषेक जैन, संजीव जैन, पी के जैन और संघ के कई अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इस आयोजन ने उपस्थित लोगों में आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का संचार किया।
Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
What's Your Reaction?









