Lucknow : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केजीएमयू में घायल छात्रों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन

योगेंद्र उपाध्याय ने छात्रों की बात ध्यान से सुनी और कहा कि योगी सरकार छात्रों के साथ है और उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हों

Sep 5, 2025 - 23:53
50 Views
Lucknow : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केजीएमयू में घायल छात्रों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केजीएमयू में घायल छात्रों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का दौरा किया। वहां उन्होंने रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता नवीनीकरण और अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात की।मंत्री ने घायल छात्रों का हालचाल पूछा और उनकी चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। छात्रों ने मंत्री को एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं उठाई थीं, लेकिन उनके साथ बर्बरता की गई।योगेंद्र उपाध्याय ने छात्रों की बात ध्यान से सुनी और कहा कि योगी सरकार छात्रों के साथ है और उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घायल छात्रों की स्थिति को देखकर कहा कि पुलिस का लाठीचार्ज पूरी तरह अमानवीय और क्रूर था।मंत्री ने बताया कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मंडलायुक्त को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षा परिषद के सचिव दिनेश राजपूत ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Also Click : Lucknow : मंत्री दानिश आजाद अंसारी बलिया में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल हुए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow