Lucknow : 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर प्रभावित हुए विदेशी मेहमान

प्रतिभागियों को बड़ा इमामबाड़ा, घड़ीघर, लुलु मॉल और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर ले जाया गया। बड़ा इमामबाड़ा की भव्यता और घड़ीघर की पुरानी संरचना ने वि

Nov 27, 2025 - 23:04
 0  23
Lucknow : 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर प्रभावित हुए विदेशी मेहमान
Lucknow : 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर प्रभावित हुए विदेशी मेहमान

लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले और 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने आए विदेशी प्रतिभागियों ने लखनऊ शहर का दौरा किया। मालदीव, नेपाल, सऊदी अरब सहित कई देशों के प्रतिनिधि इस आयोजन के लिए विशेष रूप से पहुंचे हैं। आयोजकों ने उनके लिए एक व्यवस्थित पर्यटन कार्यक्रम बनाया था, ताकि वे भारत की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को करीब से समझ सकें।

प्रतिभागियों को बड़ा इमामबाड़ा, घड़ीघर, लुलु मॉल और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर ले जाया गया। बड़ा इमामबाड़ा की भव्यता और घड़ीघर की पुरानी संरचना ने विदेशी मेहमानों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने लखनऊ की नवाबी संस्कृति, कला, इमारतों की शैली और सांस्कृतिक माहौल का सीधा अनुभव लिया।

भ्रमण के समय प्रतिभागियों को लखनऊ के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इनमें टुंडे कबाब, दही चाट, कुल्फी और अन्य प्रसिद्ध पकवान शामिल थे। विदेशी अतिथियों ने इनकी स्वादिष्टता और खासियत की खूब तारीफ की।

प्रतिभागियों ने बताया कि लखनऊ की मेहमाननवाजी, यहां का सरल वातावरण और सांस्कृतिक धन उनके लिए यादगार रहा। कई ने शहर की खूबसूरती और लोगों की गर्मजोशी की सराहना की।

आयोजकों का कहना है कि इस दौरे का मकसद विदेशी प्रतिनिधियों को भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति और पुरानी विरासत से रूबरू कराना था। सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन 23 से 29 नवंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में चल रहा है, जिसमें देश-विदेश से 30 हजार से ज्यादा स्काउट्स और गाइड्स शामिल हैं।

Also Click : Lucknow : सीएम योगी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी, कहा- संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन कराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow