Lucknow : चिनहट के जुग्गौर में अवैध प्लाटिंग तोड़ने गयी एलडीए टीम को घेरा 

जिसके अनुपालन में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 के अवर अभिंयता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा टीम के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंुचे। टीम ने मशीनों के माध्यम से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया, जिसमें स्थ

Apr 7, 2026 - 23:02
 0  50
Lucknow : चिनहट के जुग्गौर में अवैध प्लाटिंग तोड़ने गयी एलडीए टीम को घेरा 
Lucknow : चिनहट के जुग्गौर में अवैध प्लाटिंग तोड़ने गयी एलडीए टीम को घेरा 

सैरपुर व खदरा में 03 अवैध निर्माणों को प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने किया सील 

चिनहट के जुग्गौर में सोमवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थल पर अवैध रूप से विकास कार्य करते हुए रो-हाउस बना रहे बिल्डर व उसके सहयोगियों ने अभियंताओं व कर्मचारियों पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इसके अलावा सैरपुर व खदरा में 03 अवैध निर्माण सील किये गये। 

  प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गौतम सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-जुग्गौर में किसान पथ के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अंतर्गत स्थल पर अवैध रूप से 03 रो-हाउस भवनों का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। उक्त अनियोजित विकास कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। 

  जिसके अनुपालन में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 के अवर अभिंयता विपिन बिहारी राय एवं राहुल विश्वकर्मा टीम के साथ मौके पर कार्रवाई करने पहुंुचे। टीम ने मशीनों के माध्यम से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया, जिसमें स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, भूखण्डों के डिमार्केशन के लिए ईंट से किये गये चिनाई आदि के कार्य को ध्वस्त किया गया। इस क्रम में अवैध रो-हाउस भवनों को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गये और ध्वस्तीकरण अभियान को तुरंत रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। कार्रवाई जारी रखने पर लोगों ने टीम का घेराव करके हमला करने का प्रयास किया। विरोध के चलते ध्वस्तीकरण अभियान को रोकना पड़ा। 

  जोनल अधिकारी ने बताया कि पुनः तिथि निर्धारित करके पुलिस बल के सहयोग से मौके पर अभियान चलाकर समस्त अवैध निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान पथ के आसपास वेलनेस सिटी से आच्छादित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जाएगा। 

 सैरपुर और खदरा में 03 अवैध निर्माण सील 
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि शिव मंगल प्रसाद व अन्य द्वारा सैरपुर में आई0आई0एम0 रोड स्थित ग्राम-पलहरी में अवैध रूप से दुकानों व भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह रैथा रोड पर आदित्य इंटरप्राइजेज के प्रबंधक द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, मोहम्मद शाजिद खान व अन्य द्वारा खदरा, फैजुल्लागंज में अवैध रूप से आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन तीनों अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow