Lucknow : गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना नगर निगम को हैंडओवर, एलडीए ने नगर निगम को सौंपे 12 करोड़ रूपये
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पेपर मिल वार्ड के अंतर्गत नेहरू इन्क्लेव योजना विकसित की गयी थी। तब से प्राधिकरण द्वारा ही योजना में बुनियादी सुविधाओं के अनुरक्षण का कार्य किया जा
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव योजना नगर निगम को हैंडओवर कर दी है। इसके अंतर्गत अब से योजना में सड़क, नाली, पार्क एवं मार्ग प्रकाश आदि के रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा। योजना में अवस्थापना सुविधाओं के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए एलडीए ने नगर निगम को 12 करोड़ रूपये की धनराशि ट्रांसफर की है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पेपर मिल वार्ड के अंतर्गत नेहरू इन्क्लेव योजना विकसित की गयी थी। तब से प्राधिकरण द्वारा ही योजना में बुनियादी सुविधाओं के अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा था। इन सुविधाओं को नगर निगम को हैंडओवर करने के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में एलडीए व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें अवस्थापना सुविधाओं के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए 12 करोड़ रूपये का व्यय आंकलित किया गया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि हैंडओवर की प्रक्रिया के अंतर्गत प्रस्तावित एस्टीमेट को स्वीकृत करते हुए पूर्ण धनराशि नगर निगम को उपलब्ध करा दी गयी है। अब से योजना में सड़क, नाली, नाला, पार्क एवं मार्ग प्रकाश समेत समस्त अवस्थापना सुविधाओं के रख-रखाव का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इससे नेहरू इन्क्लेव में बुनियादी सुविधाओं के अनुरक्षण का कार्य सुचारू रूप से होगा और इसका सीधा लाभ योजना में रहने वाली लगभग 50 हजार की आबादी को मिलेगा।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









