Lucknow News: मुख्य सचिव और विभिन्न किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भेंट के बाद किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के आदेश

उन्होंने किसान यूनियन द्वारा किसानों की बिजली, सिंचाई, राजस्व, खनन आदि से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर निस्तारित ...

May 23, 2025 - 00:02
 0  36
Lucknow News: मुख्य सचिव और विभिन्न किसान यूनियन के पदाधिकारियों की भेंट के बाद किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के आदेश

By INA News Lucknow.

लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से विभिन्न किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विगत वर्षों में प्रदेश में गन्ना भुगतान की स्थिति बेहतर हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत गेहूं और धान के खरीद की पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है।

Also Click: Lucknow News: मुख्य सचिव ने जनपद भ्रमण हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने किसान यूनियन द्वारा किसानों की बिजली, सिंचाई, राजस्व, खनन आदि से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंश निर्धारण के मामलों का विशेष कैंप लगाकर निस्तारित किया जाये, ताकि किसानों को अनावश्यक न्यायालयों के चक्कर न लगाना पड़े। बैठक में एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार, सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और किसान यूनियन के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow